Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: राशन लेने निकले युवक पर रास्ते में हमला, मारपीट कर लुटा…
Image

बीकानेर: राशन लेने निकले युवक पर रास्ते में हमला, मारपीट कर लुटा…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के पुनदलसर गांव से मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, पुनदलसर निवासी अमरसिंह पुत्र मनोहरसिंह राजपुरोहित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को वह परचून की दुकान से घर के लिए राशन लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में नत्थू सिंह और लाल सिंह राजपुरोहित ने उसका रास्ता रोक लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने शराब के लिए रुपए मांगे, और अमरसिंह के मना करने पर उसे गालियां देते हुए थाप, मुक्कों और लाठियों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपियों ने उसके पास रखे 850 रुपए भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के बयान के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल संदीप को सौंपी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *