Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: डिग्गी में नहाने गए युवक की मौत…
Image

बीकानेर: डिग्गी में नहाने गए युवक की मौत…

Bikaner News

बीकानेर जिले के नापासर क्षेत्र के रामसर रोही में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां 26 मार्च की दोपहर एक युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विकास सुगनाराम नामक युवक नहाने के लिए पानी की डिग्गी में उतरा था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक वह पानी में समा चुका था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *