🟡 Bikaner News Today
19 सितम्बर की शाम को बीकानेर जिले के छतरगढ़ के आर्मी एरिया स्थित कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी बहरोड़ के रूप में हुई है। जो डीपीएस स्कूली आर्मी एरिया की कैंटीन में कार्यरत था।
मृतक के रिश्तेदार मनीष कीर ने छतरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार, अमर सिंह ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द से गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














