Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: लाइव वीडियो में जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: लाइव वीडियो में जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार…

🟡 Bikaner crime news

सोशल मीडिया पर लाइव आकर जाति विशेष को गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के लखासर निवासी मघाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रिडी निवासी लिच्छुराम गोदारा ने 8 सितंबर को सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में आरोपी ने जाति विशेष को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया और नीचा दिखाने की कोशिश की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल प्रकरण की जांच सीओ निकेत कुमार कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियां समाज में वैमनस्य फैलाने वाली हैं और इन पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *