Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले गया युवक, मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले गया युवक, मामला दर्ज…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अंबेडकर कॉलोनी निवासी एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना छह जुलाई की रात की बताई जा रही है।

लड़की के पिता ने नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें प्रेम नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले से ही उनकी बेटी से संपर्क में था और योजनाबद्ध तरीके से उसे अपने साथ ले गया। परिजन रातभर बेटी की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नापासर पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और कॉल डिटेल्स के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *