Bikaner News
बिजनेस का लालच देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है, जिसमें कोर्ट के आदेश पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह मामला मरुधर नगर पवनपुरी निवासी पंकज नंदा ने धोबी तलाई के साजिद खान व नेक मोहम्मद के खिलाफ दर्ज कराया है।
परिवादी पंकज नंदा ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर उसे व्यापार में मुनाफे का झांसा दिया और 3 लाख रुपए ले लिए। बाद में उसे नाबालिग बताकर न तो व्यापार में शामिल किया गया और न ही उसकी रकम लौटाई गई। कोर्ट के इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।















