Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: डिलेवरी लेने गए युवक पर चाकू से हमला, दो नामजद…
Image

बीकानेर: डिलेवरी लेने गए युवक पर चाकू से हमला, दो नामजद…

Bikaner Crime News

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में 21 अगस्त की रात हुई चाकूबाजी ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना कोठारी अस्पताल के पीछे स्थित वैध मघाराम कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, जस्सुसर गेट के बाहर मालियों का मोहल्ला निवासी तरुण गहलोत पुत्र राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी ने बताया कि, वह बिलकीट डिलेवरी स्टोर से सामान लेने खड़ा था, तभी मोहल्ले के ही युवक इरफान और पवन स्वामी वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पहले गालियां दीं और फिर डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जानलेवा हमला करते हुए चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच एएसआई कृष्ण कुमार कर रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *