Bikaner News Today
बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर आर्मी डिपो से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ काम कर रहे एक युवक की ऊंचाई से गिरने पर मौत हो गई।
सूचना के अनुसार, मृतक की पहचान ऐलनाबाद निवासी मदनलाल पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। वह आर्मी डिपो में ठेकेदार हरप्रीत सिंह के अधीन फर्नीचर का कार्य करता था। 30 अगस्त को काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई मांगेराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














