Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 760 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार…
Image

बीकानेर: 760 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले की पूगल पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को 760 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूगल थानाधिकारी समरवीर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। जांच के दौरान गोडू निवासी रामचंद्र बिश्नोई के पास से 760 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही बरामद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *