Bikaner News Today
औषधि विभाग ने बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर लखारा चौक स्थित सुन्दर मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 3 से 12 सितंबर तक 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
वहीं, नियमों की अवहेलना करने पर सिटी डिस्पेंसरी नंबर 6 के सामने स्थित श्री आस्था एजेंसी का लाइसेंस औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमावली 1945 के नियम 66(1) के तहत 13 अगस्त से पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया गया है। औषधि नियंत्रक विभाग की इस कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।















