Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अवैध शराब के बाद अब अफीम-डोडा बरामद, IG के निर्देशों पर बड़ा ऑपरेशन…
Image

बीकानेर: अवैध शराब के बाद अब अफीम-डोडा बरामद, IG के निर्देशों पर बड़ा ऑपरेशन…

⚪ Bikaner Police News

बीकानेर आईजी हेमंत कुमार शर्मा के सख्त निर्देशों के तहत गठित स्पेशल टीम द्वारा अवैध नशे के खिलाफ लगातार निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। स्पेशल टीम प्रभारी संदीप पूनिया के नेतृत्व में पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी सफलताएं हासिल करते हुए नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है।

बीते दिन अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त करने के बाद आज एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्पेशल टीम ने अफीम और डोडा की तस्करी में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में हरियाणा नंबर की ऑल्टो कार से 20 किलो डोडा जब्त किया गया। पुलिस ने सिरसा निवासी जगतार और मलकीत को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में लूणकरणसर क्षेत्र में दिल्ली नंबर की कार से करीब दो किलो अफीम बरामद की गई, जिसके साथ पंजाब निवासी वीरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में बड़े नशा नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

स्पेशल टीम प्रभारी संदीप पूनिया ने बताया कि आईजी के स्पष्ट निर्देश हैं कि नशा तस्करी के खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। आने वाले दिनों में पूछताछ के दौरान कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य विमलेश कुमार, बाबूलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल और राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *