Bikaner News
बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर आरड़ी 710 हैड के पास एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, 26 मार्च की सुबह कुछ स्कूली बच्चों ने नहर में एक शव फंसा हुआ देखा और तत्काल इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे आनंद सिंह ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए मर्ग दर्ज करवाई। शव पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव कहां से आया और इसकी मौत की वजह क्या है, यह गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।