Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: फैक्ट्री के पास मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप…
Image

बीकानेर: फैक्ट्री के पास मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप…

Bikaner News

बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालगढ़ स्थित टाटा फैक्ट्री के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत को दो से तीन दिन बीत चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सामाजिक संगठनों के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को मोर्चरी में भिजवाया गया। शव बुरी तरह से काला पड़ चुका है। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आसपास के थानों और गुमशुदगी रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *