Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: एमएन अस्पताल के पास मिला अज्ञात शव, मौके पर पहुंची पुलिस…
Image

बीकानेर: एमएन अस्पताल के पास मिला अज्ञात शव, मौके पर पहुंची पुलिस…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र स्थित एमएन अस्पताल के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी राजकुमार खडग़ावत ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अस्पताल के पास एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर वहां शव मिला। इसके बाद तुरंत उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और उसके परिजनों का भी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस शिनाख्त की प्रक्रिया में जुटी हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *