Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत…
Image

बीकानेर: सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत…

Bikaner Crime News

बीकानेर के नोखा बाइपास पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, रोड़ा गांव निवासी रामसिंह अपनी बाइक से पांचू पुलिया के आगे बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे वाहन रोका और खड़ा था कि अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल रामसिंह को नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, शव को पीबीएम की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *