Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: 10 दिन से लापता किशोरी के परिजनों की अपील, हमारी बेटी को वापस लाओ…
Image

बीकानेर: 10 दिन से लापता किशोरी के परिजनों की अपील, हमारी बेटी को वापस लाओ…

Bikaner News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बिग्गा बास से एक नाबालिग लड़की के रहस्यमयी लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक काली गाड़ी में आया और बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक युवती का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, मोमासर बास निवासी राज उर्फ राजेश सिद्ध पुत्र हड़माननाथ सिद्ध के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि 24 जून की शाम, आरोपी अपने दो-तीन साथियों के साथ गली में आया, काला चश्मा पहनकर किशोरी को बातचीत में उलझाया, और फिर कार में बिठाकर ले गया।

परिवार ने पहले खुद अपनी बेटी को ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मोबाइल लोकेशन और तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

परिजन और स्थानीय समाज प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि युवती को जल्द बरामद किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *