Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: दिनदहाड़े हथियारबंद हमला, मारपीट कर नकदी लूटी…
Image

बीकानेर: दिनदहाड़े हथियारबंद हमला, मारपीट कर नकदी लूटी…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के बदरासर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। 25 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे हथियारों से लैस कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर मारपीट की और उसके पास मौजूद नकदी छीनकर फरार हो गए।

इस मामले में बदरासर निवासी मांगूसिंह ने जामसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार बजरंग, राजवीर, हिम्मत और नेपाल सिंह एकराय होकर हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी उकसावे के उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमले के बाद आरोपी नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जामसर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *