RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में सेना के एक जवान ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, जवान काफी समय से एक कमरे में बंद था। जब साथी जवानों ने उसे आवाज दी तब भी वो बाहर नहीं आया।
जिसके चलते गेट खोला तो देखा कि जवान ने अंदर फांसी लगा ली उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान महाराष्ट्र का रहने वाला संतोष पंवार है। आशंका जताई जा रही है कि शाम के समय ही उसने सुसाइड कर लिया था। काफी देर तक उसका शव लटका रहा है।
बता दे, सुसाइड नोट को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।जवान का शव महाजन के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ओर सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस थाने में भी सुबह से सेना के अधिकारियों का आना-जाना रहा। फिलहाल सुसाइड के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।