🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर में एक सनसनीखेज आगजनी की वारदात सामने आई है। सरस बूथ मेडिकल चौराहे के पास 24 नवंबर की रात कुछ बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर डेयरी बूथ को आग के हवाले कर दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
देशनोक निवासी सुशीला गोदारा ने इस मामले में जेएनवीसी थाने में आरोपी रामचन्द्र व 2-3 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपी एकराय होकर आए और बूथ में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काटकर कैमरे तोड़ दिए, ताकि घटना की कोई रिकॉर्डिंग न बचे। आग लगने के बाद बूथ में रखा सामान जलकर खाक हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।














