🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में दबंगई की घटना सामने आई है। जहां रामपुरा बस्ती गली नंबर 17 में एक दंपती को देर रात घर में घुसकर पीटा गया। पीड़िता सपना कंवर ने अजीत, रामोतार, सोनू, गणेश व अन्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
प्रार्थिया के अनुसार घटना 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी एकराय होकर अचानक उसके घर में घुस आए और उसके पति व उसके साथ थाप-घूँसों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर मुक्ताप्रसाद पुलिस ने मारपीट, जबरन घर में घुसने व मोबाइल छीनने सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















