Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बोलेरो चढ़ाकर हत्या की कोशिश, 11 नामजद…
Image

बीकानेर: बोलेरो चढ़ाकर हत्या की कोशिश, 11 नामजद…

Bikaner News

बीकानेर शहर में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना 26 जून की रात करीब 10:30 बजे बद्री भैरु मंदिर, चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र में घटी, जब एक बोलेरो कैंपर गाड़ी युवक पर बार-बार चढ़ा कर उसे कुचलने की कोशिश की गई।

घायल युवक विष्णु के भाई आदेश बिश्नोई (निवासी जम्भेश्वर नगर) की शिकायत पर गंगाशहर थाने में 11 आरोपियों सहित कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस हाई प्रोफाइल केस की जांच कार्यवाहक एसएचओ मोनिका को सौंपी गई है।

बोलेरो से कुचलने का प्रयास, लाठी-सरियों से भी किया हमला

पीड़ित आदेश बिश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई विष्णु और साथी सुरेन्द्र भादु के साथ चौपड़ा बाड़ी आया हुआ था। तभी बाबूलाल बिजारणिया, बजरंग, सुखदेव, मनीष, रामचंद्र, राधेश्याम, श्रवण कुम्हार, सुभाष सुथार, पीहू उर्फ ममता गोस्वामी, राजा सोनी सहित 2-3 अन्य युवकों ने मिलकर उनके भाई विष्णु पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने विष्णु पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी और उसे बार-बार आगे-पीछे करके कुचलने का प्रयास किया। यही नहीं, लाठी और लोहे के पाइपों से भी बुरी तरह पीटा गया। गंभीर रूप से घायल विष्णु की हालत नाजुक बनी हुई है।

गंगाशहर थाना पुलिस ने आदेश बिश्नोई की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *