Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…
Image

बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के दादा ने पुलिस थाने में दो युवकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना 21 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। परिवादी ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उसकी नाबालिग पोती खेत में पशुओं को पानी पिलाने के लिए पानी भर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के खेत के दो युवक वहां पहुंचे और बहाने से नाबालिग को दबोच लिया।

आरोप है कि युवकों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह आवाज न निकाल सके। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें कीं और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। हालांकि, जब पीड़िता के माता-पिता वहां आते हुए दिखाई दिए तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पीड़िता के दादा की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *