RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के लूणकरणसर की है। जहां पर 9 वर्षीय अनाथ बच्ची के साथ उसकी सौतेली भुआ द्वारा मारपीट और चिमटे से जलाया। विशाखा सोनी केे पिता-माता की मृत्यु हो चुकी है। इसलिए बच्ची भुआ के पास रहती है।
विशाखा सोनी राजकीय बालिका विद्यालय में कक्षा चौथे में पढ़ती है। सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो उसके स्थिति बैठने लायक नहीं थी। जब अध्यापिका ने गौर किया और पूछा तो उसने बताया उसकी बुआ ने बहुत मारपीट की। साथ ही, उसके हाथों को उसके कमर में चोट और जले हुए के निशान थे। आंख के पास भी चोट थी। स्कूल स्टाफ ने उसके फूफा को सूचित किया लेकिन बच्ची घर जाने डरी रही थी। उसके बाद उन्होंने गांव के कुछ लोगों को सूचित किया। चाइल्ड हेल्पलाइन वालों को सूचित किया। मौके पर काउंसलर बबीता व्यास पहुंची उसने बच्ची की दशा देखी। उन्होंने बताया पहले मेडिकल कराया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।