Bikaner Bank Fraud News
बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां कोटका बैंक शाखा के ब्रांच सेल्स मैनेजर और ब्रांच मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 4 केजेडी तहसील खाजूवाला निवासी इनायत अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक अधिकारियों ने उसके लोन की 29 हजार रुपए की राशि का गबन कर लिया। परिवादी ने आरोप लगाया कि सेल्स मैनेजर विवेक बिश्नोई (6 केवाईडी निवासी) और ब्रांच मैनेजर किशन गोपाल ने लोन की राशि हड़प ली और जब उसने पैसे मांगे तो देने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की तहकीकात में जुटी हुई है।















