Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर बना राजस्थान का तीसरा गर्म शहर…
Image

बीकानेर बना राजस्थान का तीसरा गर्म शहर…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर वासियों को नौतपा के पहले दिन ही तगड़ा झटका लगा, जब पारा 47 डिग्री सेल्सियस का मार्क पार गया। इतना ही नहीं, 24 घंटे बाद यानी रविवार को तो इसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 48.6 डिग्री से. तक की छलांग लगा ली। ऐसे में गर्मी का बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है। गर्म शहरों की बात करें, तो राज्य में बीकानेर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

वहीं सोमवार को सुबह सूर्योदय के साथ ही बीकानेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो सुबह आठ बजे तक बढ़कर 36 और पौने नौ बजे तक 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दोपहर तीन बजे तक तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ने वाला है। खास बात ये है कि पारा तीन से चार घंटे तक एक जैसा रहेगा। तीन बजे से छह बजे तक तापमान में कमी नहीं आएगी। शाम छह बजे बाद पारा गिरना शुरू होगा और रात बारह बजे तक 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रात दस बजेतक ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *