Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कोहरे में पलटी बीकानेर–भोपाल बस, टला बड़ा हादसा…
Image

कोहरे में पलटी बीकानेर–भोपाल बस, टला बड़ा हादसा…

⚫ Bikaner to Bhopal bus accident

कोहरे के कारण बीकानेर से भोपाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कोटा–झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर तड़के सुबह करीब 6 बजे रानपुर थाना क्षेत्र के आलनिया बाईपास पर केबलनगर और कसार गांव के बीच हुआ। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने मानवीयता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही मंडाना पुलिस और रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक राठौर ट्रेवल्स की यह बस बीकानेर से भोपाल की ओर जा रही थी, जिसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में 6 से 7 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस चालक ने पुलिस को बताया कि सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, इसी दौरान अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *