Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: चार्जिंग में मोबाइल से बड़ा हादसा, दो सगे भाई घायल…
Image

बीकानेर: चार्जिंग में मोबाइल से बड़ा हादसा, दो सगे भाई घायल…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा के उड़सर गांव से मोबाइल फटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अनोपाराम विश्नोई के घर पर चार्जिंग में लगा मोबाइल अचानक फट गया। हादसे में उनके दोनों बेटे पवन और अमन घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, पवन ने चार्जिंग पर लगे मोबाइल को जैसे ही हाथ में लिया, तभी तेज धमाके के साथ मोबाइल फट गया। धमाके में दोनों भाइयों को चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पवन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अमन को चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मोबाइल फटने की मुख्य वजहें

  • लगातार चार्जिंग पर छोड़ देना
  • लोकल चार्जर या नकली बैटरी का इस्तेमाल
  • मोबाइल का अत्यधिक गर्म होना

सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां

  • मोबाइल गर्म होने पर तुरंत चार्जिंग से हटाएं
  • कभी भी मोबाइल को तकिए या बिस्तर पर चार्जिंग पर न रखें
  • हमेशा ओरिजिनल चार्जर और बैटरी का ही इस्तेमाल करें
  • चार्जिंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *