Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत…

Bikaner News

बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां 17 मार्च को बंबलू से राणसीर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मृतक के पिता अमराराम जाट निवासी नौरंगदेसर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। याचक ने आरोप लगाया कि तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहे चालक ने मेरे बेटे को टक्कर मार दी, जिससे बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दे, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास से पूछताछ कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *