🟢 Bikaner Accident News
बीकानेर शहर में नगर निगम वाहन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में जोधपुर बाईपास ओवरब्रिज के पास 25 जनवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच निगम के ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस संबंध में सुजानदेसर निवासी मनोज सांखला ने नगर निगम के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई पुखराम 25 जनवरी की शाम काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान निगम का ट्रैक्टर चालक तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुखराम सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगाशहर पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और निगम ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में निगम वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया।















