Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सुबह टहलने निकले युवक से मोबाइल छीन कर भागे बाइक सवार…
Image

बीकानेर: सुबह टहलने निकले युवक से मोबाइल छीन कर भागे बाइक सवार…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी की है। जहां 29 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे के आसपास बाइक सवार ने युवक का मोबाईल छीन लिया।

इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में 2 एफ में रहने वाले आशीष पुरोहित पुत्र अशोक कुमार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह हर रोज की तरह वह मार्निंग वॉक पर निकला था। घर से निकलकर गोचर की सड़क पर जा रहा था। इसी दोरान एक बाइक पर सवार होकर युवक आया और उसके धक्का देते हुए हाथ से वीवो कंपनी का मोबाइल छीन लिया।

आरोपी युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गया। मोबाइल के पीछे करीब 2500 रूपए भी थे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *