RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र के रोही कानासर की है। जहां अचानक आगे गाय आ जाने से बाइक स्लिप होने से युवक की मौत हो गई। इस सम्बंध में प्रार्थी ओमप्रकाश ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका रिश्तेदार जीवराज सिंह पुत्र रतनसिंह बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक से उसकी बाइक के आगे गाय आ गयी। जिसके चलते बाइक स्लिप हो गई और वह गिर गया और बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।