RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर में नगर निगम के वार्ड नं 03 के पार्षद राजेश कच्छावा की बीच कार्यकाल में मृत्यु हो जाने के बाद वार्ड नं 03 में सरकार ने उपचुनाव की घोषणा की है। जिसके चलते आज भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के निर्देश के अनुसार वार्ड नं 03 से नंदकिशोर गहलोत को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया है। नंदकिशोर गहलोत 2019 चुनाव में भी वार्ड नं 03 से भाजपा प्रत्याशी थे, पर उस समय वह चुनाव हार गए थे। अब देखना होगा कांग्रेस वार्ड नं 03 से किसे अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।















