BJP Bikaner News
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ज़िला संगठन ने सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मज़बूती देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित को संयोजक तथा विजयपाल कूकना और नवीन विश्नोई को सहसंयोजक की ज़िम्मेदारी दी गई है।

भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत समाजहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्रमुख हैं—
- स्वच्छता अभियान
- रक्तदान शिविर
- दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण
- पौधरोपण अभियान
- सांसद खेलकूद प्रतियोगिता
- सेवा प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी















