Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: भाजपा गंगाशहर मंडल कार्यकारिणी घोषित, हिमांशु टाक बने उपाध्यक्ष…
Image

बीकानेर: भाजपा गंगाशहर मंडल कार्यकारिणी घोषित, हिमांशु टाक बने उपाध्यक्ष…


Bikaner BJP Latest News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की सहमति से भाजपा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा जोश का संतुलन स्पष्ट नजर आ रहा है, साथ ही महिलाओं को भी संगठन में विशेष भूमिका दी गई है।

घोषित कार्यकारिणी में मूलचंद दैया, अंकुश चोपड़ा, राहुल डिडवानिया, हिमांशु टाक, राजश्री कछावा, स्वाति छाजेड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, महामंत्री पद पर गोविंद कृष्ण सारस्वत एवं जसकरण मारू की नियुक्ति हुई है। छेलाराम मेघवाल, विनोद भाटी, मीना मेघवाल, शिव प्रजापत, भानु आनंद, यशराज एवं जगदीश सोनी को मंत्री बनाया गया है, जबकि संजय सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *