RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर के भाजपा नेता श्याम सिंह हड़ला पर आज पत्थर व ईंटे से हमला किया गया। यह घटना बीकानेर भुट्टो के बास की है। जहां भाजपा नेता श्याम सिंह हड़ला पर आज कुछ युवकों ने ईंट और पत्थर से हमला किया।
बताया जा रहा है कि, श्याम सिंह स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह घटना नशा बेचने वालों द्वारा की गई है। ओर भुट्टो का बास नशा बेचने व नशा करने में सबसे अधिक लिप्त है। बता दे, भाजपा नेताओं द्वारा बीकानेर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दो दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई थी।