RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर शहर भाजपा के मंत्री एवं मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। सोनी ने रिपोर्ट में बताया है कि मैंने सुनारों की बिचली गुवाड़ निवासी परशुराम सोनी और उनकी पत्नी कोमल सोनी को गहने बनाने के लिए 55 ग्राम सोना दिया था। इन्होंने धोखे से सोना हड़प लिया। गहने बनाये नहीं, सोना नहीं लौटा रहे और उसके बदले पैसे भी नहीं दे रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सहायक उप निरीक्षकपूरणाम को जांच सौंपी है।