RASHTRADEEP NEWS
बीते दिन बीकानेर जिले के जामसर थाना के खारा RIICO क्षेत्र में युवक नरेंद्र सिंह की हत्या हो गई। युवक का शव प्लास्टिक फैक्टरी में मिला। कल देर शाम को शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके चलते फैक्ट्री मलिक सहित अन्य पर मारपीट कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
अब इस मामले के चलते आज सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा नेता मौके पर पहुँचे और धरने पर बैठ गए है। और माँग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाए और साथ ही परिजनों को 50 लाख का मुआवज़ा सहित एक को नौकरी दी जाए। धरना स्थल पर भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह हड़ला व करणी सेना अध्यक्ष करणप्रताप सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, नवीन सिंह, आदि उपस्थित है।