Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी को 6 साल के लिए भाजपा से किया निष्कासित…
Image

बीकानेर: भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी को 6 साल के लिए भाजपा से किया निष्कासित…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 06 साल के लिए निष्कासित किया है। भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उस्मान गनी के इस कृत्य को अनुशासन भंग मानते हुए 06 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *