Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सावन के रुद्राभिषेक से गूंजा बीकानेर भाजपा कार्यालय…
Image

सावन के रुद्राभिषेक से गूंजा बीकानेर भाजपा कार्यालय…

Bikaner BJP News

श्रावण मास की पवित्र प्रदोष तिथि पर भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय शिवमय हो गया। भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक के भव्य आयोजन में “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पंचामृत से रुद्राभिषेक कर देश, समाज और संगठन की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।

सुमन छाजेड़ ने बताया कि सावन का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। “शिवभक्ति के माध्यम से ही समाज में शांति, समर्पण और सेवा भावना को प्रोत्साहन मिलता है। इस विशेष आयोजन में कार्यकर्ताओं ने दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का विधिपूर्वक अभिषेक किया। कार्यक्रम के दौरान शिव तांडव स्तोत्र और मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, मधुरिमा सिंह, आनंद सिंह भाटी, दिलीप सिंह आडसर, उपासना जैन, भूपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *