🟡 Bikaner BJP News
भारतीय जनता पार्टी परिवार ने रविवार को भाजपा मुख्यालय बीकानेर में शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय अभय पारीक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि स्व. अभय पारीक संगठन के प्रति निष्ठावान और कुशल नेतृत्वकर्ता थे। बीमारी और निजी व्यस्तताओं के बावजूद वे लगातार पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रहे। देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि निजी नौकरी और स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद पारीक जी हमेशा पार्टी की पहली पंक्ति में खड़े दिखे।

पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने याद दिलाया कि अभय पारीक ने पौधरोपण, जीव सेवा, कोविड महामारी जैसे कठिन समय में भी संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से निभाया और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। श्रद्धांजलि सभा में कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, संजय पारीक सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, दिलीप सिंह राजपुरोहित, मोतीलाल हर्ष, सरिता नाहटा, भूपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, गोपाल अग्रवाल, चंद्र प्रकाश गहलोत, सुशील आचार्य, दुष्यंत तंवर, महेंद्र ढाका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।














