RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर शहर के जेएनवी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बाप और बेटे पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया कि वो जिस लड़के के साथ स्कूल में पढ़ती थी, उसी के साथ जान-पहचान बढ़ गई। दोनों ने विवाह करने का भी मान बना लिया। इस बीच लड़की पढने के लिए बीकानेर से सीकर चली गई। लड़का सीकर भी पहुंच गया। लड़का उसे बार-बार परेशान करता था। कई बार लड़ाई-झगड़ा भी किया। इसी से परेशान होकर वो सीकर से वापस बीकानेर आ गई। आरोप यह है कि पांच मई को लड़के ने उसे जेएनवी में स्थित एक कैफे में बुलाया। उस लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वीडियो और फोटो भी क्लिक करली। अब इन अश्लील फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा है। लड़की का आरोप है, कि युवक ने कई बार उसके घर आकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। लड़की का आरोप है कि उसके पिता को जब इस बारे में बताया तो उसने भी धमकाया और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।