Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर ब्लास्ट अपडेट, जिंदा निकले आठ-दो ने तोड़ा दम राहत कार्य तेज…
Image

बीकानेर ब्लास्ट अपडेट, जिंदा निकले आठ-दो ने तोड़ा दम राहत कार्य तेज…

Bikaner News

बीकानेर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक डबल अंडरग्राउंड दुकान में हुए जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, अंडरग्राउंड दुकान में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे ऊपर की दुकान भी ढह गई। हादसे में कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

अब तक 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया मलबे से सुरक्षित निकालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रॉमा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, हादसे वाली जगह पर एक अंडरग्राउंड दुकान के नीचे एक और अवैध रूप से बनी दुकान थी। दोनों दुकानों के ढह जाने से नुकसान बढ़ा है। प्रशासन को अब भी मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिस कारण राहत कार्य पूरी सतर्कता से जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *