Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पानी के कुंड में मिली पांच वर्षीय मासूम की लाश, परिवार में कोहराम…
Image

बीकानेर: पानी के कुंड में मिली पांच वर्षीय मासूम की लाश, परिवार में कोहराम…

Bikaner News Today

बीकानेर शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना इलाके के गोगागेट स्थित दाधीच भवन में बने पानी के कुंड में डूबने से पांच वर्षीय मासूम लक्ष्य तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई।

पहले परिजनों को शक हुआ कि बच्चे का अपहरण हो गया है। जिस पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कोतवाली थानाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भवन में लगे CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन उसमें कहीं भी बच्चा बाहर जाते हुए नहीं दिखा। इससे पुलिस को आशंका हुई कि बच्चा भवन के अंदर ही कहीं फंसा हो सकता है।

भवन की गहन तलाशी के बाद पुलिस ने संदेह जताया कि बच्चा शायद पानी के कुंड में गिर गया हो। तुरंत कुंड का पानी खाली कराया गया। इसी दौरान तैराक गोविंद (मोहता चौक निवासी) को बुलाया गया, जिन्होंने बैटरी लाइट से देखा तो मासूम बच्चा अंदर दिखाई दिया। बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मासूम लक्ष्य, गोगागेट निवासी अशोक तिवारी का पुत्र था। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *