🟢 Bikaner News Today
बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। पंडित धर्मकांटे के सामने स्थित सरकारी पुरानी बिल्डिंग में बने एक घोड़े के अस्तबल में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और सामाजिक संगठनों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति देर रात वहीं सोया हुआ था और सोते समय ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे। संस्थाओं की एंबुलेंस की मदद से पुलिस की मौजूदगी में शव को सम्मानपूर्वक उठाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया।















