Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: झाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका…
Image

बीकानेर: झाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना बीकानेर जिले के छतरगढ़ में स्थित इंदिरा गांधी नहर की आरडी 600 के पास की है। जहां एक महिला का शव मिला है। अंदेशा है कि महिला को मारकर नहर में फैंकने का प्रयास किया गया है। महिला को नहर में फेंकते समय झाडियों में अटक गया। शव रात के समय यहां फेंका गया है।

महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया था, लेकिन पेड़ की झाड़ियों में ही अटक गया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। महिला के कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की उम्र 40 वर्षीय बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच ओर आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी ढूंढ़े जा रहे हैं ताकि उनके आधार पर पता लगाया जा सके कि शव किसने फैंका है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *