Bikaner News
बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो गाड़ी की टक्कर से युवक के दोनों पैर टूट गए। यह घटना 15 मई की सुबह की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड़ा निवासी हरजीराम पुत्र टीकूराम मेघवाल ने कोलायत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि उसका पोता हरीश घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था, तभी गुड़ा निवासी महेन्द्रराम पुत्र लिछीराम मेघवाल बोलेरो गाड़ी को गलत साइड से चलाते हुए लाया और हरीश को टक्कर मार दी। गाड़ी युवक के पैरों के ऊपर से निकल गई, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए।
हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कोलायत पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















