Bikaner Accident News
बीकानेर जिले की भारतमाला हाइवे पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया। नौरंगदेसर कट प्वाइंट पर बोलेरो और वाहन की जोरदार भिड़ंत में बोलेरो पलट गई। हादसे में पांचू निवासी 55 वर्षीय सोहन सुथार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग पांचू से रासीसर धोक लगाने गए थे। लौटते समय गाड़ी चालक रास्ता भटककर नौरंगदेसर की ओर चला गया। जब वाहन भारतमाला हाइवे पर चढ़ रहा था, तभी सामने से आ रहे वाहन ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पलट गई और चीख-पुकार मच गई।हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीर और टोलकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है














