Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बहन की मौत को भाई ने बताया हत्या, ससुरालवालों पर संगीन आरोप…
Image

बीकानेर: बहन की मौत को भाई ने बताया हत्या, ससुरालवालों पर संगीन आरोप…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव सुरजड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए गजनेर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। यह घटना 24 नवंबर की बताई जा रही है।

खादी भंडार, जामसर निवासी कानाराम पुत्र सोहन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि उसकी बहन संतोष उर्फ बाला की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि ससुरालवालों ने उसे जहर देकर मार डाला। उसने जिन पर आरोप लगाया है, उनमें शामिल हैं— सास भंवरी देवी पत्नी रेवंतराम, ससुर रेवंतराम पुत्र मोडाराम, देवर पप्पूराम पुत्र रेवंतराम, ननंद इंद्रा पत्नी हड़मानाराम, निवासी सुरजड़ा परिवादी का कहना है कि मृतका को लंबे समय से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी कोलायत के सीओ संग्राम सिंह को सौंपी है। वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *