⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बस में घुसकर कंडक्टर के साथ मारपीट, लूट और जातिसूचक गालियां देने की घटना हुई।
लूणकरणसर निवासी सुनील पुत्र सहीराम नायक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि वह एक निजी बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत है। रविवार को जब बस गंगानगर चौराहे पर रुकी, तभी अचानक बागा खान भुटा, शैरू खान सहित करीब पांच अन्य लोग शराब के नशे में हाथों में लाठियां और पाइप लेकर बस में घुस गए।
आरोपियों ने बस में घुसते ही उसे जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-सरियों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सुनील के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिवादी ने बताया कि बागा खान ने उसकी जेब से ₹48,200 नकद और मोबाइल फोन छीन लिया तथा बस के आगे का शीशा तोड़कर वाहन को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह आरोपीयों को दूर किया। सूचना पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है – प्राथमिक जांच में मारपीट और लूट की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं, क्योंकि परिवादी ने जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है।















