RASHTRADEEP NEWS
टोल नहीं देने की बात को लेकर लोक परिवहन के बस ड्राइवर और टोल कर्मचारी को बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और बस ड्राइवर और कंडक्टर सहित 3-4 लोगों ने टोल कर्मचारी के साथ मारपीट करी। यह घटना नेशनल हाईवे 62 पर स्थित पारवा टोल नाका पर शनिवार दोपहर 11 बजे की है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित कर्मचारी ने शाम को नोखा थाने में मामला दर्ज कराया है।
जसवंतगढ़ रोडू निवासी हाकम अली मिरासी ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि पारवा स्थित टोल प्लाजा पर ऑपरेटर का काम करता है। शनिवार को वो अपने टोल काउंटर पर बैठा था, तभी बीकानेर की तरफ से राजस्थान लोक परिवहन की बस आई। जिसके बाद मैने ड्राइवर रासीसर निवासी श्रीराम बिश्नोई से टोल मांगा तो उसने टोल देने से इनकार कर दिया और कहा कि हम तुझे कोई टोल नहीं देंगे, तेरी औकात कैसे हो गई मुझसे टोल मांगने की। जिसके बाद वह अपने इंचार्ज को बुलाने के लिए टोल काउंटर से बाहर निकला, तो श्रीराम व कंडक्टर कैलाश बिश्नोई निवासी रासीसर व एक अन्य व्यक्ति बस से नीचे उतर कर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर और सिर पर मारा। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही जेब में रखी डायरी भी उससे जबरदस्ती छीन ली। जिसके बाद बदमाश बस को लेकर चले गए। साथ ही, बदमाशों ने जाते समय पीड़ित को 2 घंटे में वापस आने और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद घटना की जानकारी नोखा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टोल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई।















